Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अचानक पिता को पुत्र ने गोलियों से छलनी
12/20/2025 5:57:18 PM IST
7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद : एक बेरहम पुत्र ने दिनदहाड़े विवाद को लेकर अपने पिता को गोलियों से छलनी कर दिया गंभीर रूप से घायल पिता राजू कुमार को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। जहां से डॉक्टर ने मरीज को चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया है। घटना के पीछे पिता पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है। जहानाबाद के मिश्र बीघा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रौशन ने चार गोली मारकर पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यह घटना जहानाबाद जिले के मिश्र बीघा गांव का है। विवाद को लेकर पुत्र रोशन ने शनिवार को दिनदहाड़े राजू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक को चार गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिता पर हमला करने के मूड मेंआया पुत्र अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित के बयान और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस पुत्र रोशन एवं उसके सहयोगी रितेश कुमार को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापामारी करना प्रारंभ कर दिया है । राजू कुमार को छाती पैर और कमर पर चार गोली लगी हुई है घटनास्थल से खोखे बरामद किए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पुत्र रोशन एवं उसके सहयोगी रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस