Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

22 से धनबाद में फूड फेस्टिवल का आयोजन, एक छत के नीचे देशभर के व्यंजनों की विविधता और संस्कृति झलकेगी  

12/21/2025 3:19:01 PM IST

7585
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबादवासी अगले 12 दिन देशभर के विभिन्न व्यंजनों का लुप्त उठा पाएंग। गोल्फ ग्राउंड में 22 दिसंबर से धनबाद फूड फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है जिसमे करीब 100 स्टॉल पर बिहार का लिट्टी-चोखा, कश्मीर का कहवा, दक्षिण भारतीय व्यंजन के साथ साथ राजस्थानी फूड, गुजराती फूड, पंजाबी फूड का आनंद उठा सकेंगे.आयोजकों ने बताया कि धनबाद में पहली बार एक बड़े स्तर का फूड फेस्टिवल आयोजित हो रहा है. करीब 15 से 17 राज्यों के व्यंजन स्टॉल पर परोसे जायेंगे.जिसमे न सिर्फ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठा पाएंगे बल्कि डीजे नाईट का भी आनंद ले सकेंगे.आयोजकों ने बताया धनबाद वासियों के लिए फूड फेस्टिवल पूरे भारत के स्वाद और संस्कृति का अनुभव करने का एक बेहतरीन मौका है। इस आयोजन से स्ट्रीट वेंडर्स को भी बढ़ावा मिलेगा.आयोजकों ने बताया इस फूड फेस्टिवल मेला के उद्घाटन के लिए सांसद ढूलु महतो एवं धनबाद डीसी आदित्य रंजन को आमंत्रित किया गया है। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क