Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ

7/21/2026 5:37:29 PM IST

139
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। खास बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर की तारीफ अब बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स भी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद और एटली ने ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और फिल्म की भव्यता की सराहना की। दोनों के रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म की कहानी भारतीय पौराणिक कथा रामायण पर आधारित है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। शानदार विजुअल्स, दमदार किरदारों और भव्य प्रोडक्शन के चलते फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी फैंस ट्रेलर के सीन्स और कलाकारों के लुक्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क