Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश

5/13/2026 11:15:18 AM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद के प्रधान  प्रधान न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार आज अपने आवास से कोर्ट  साइकिल से पहुंचे। उन्होंने यह कदम देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के समर्थन में उठाया, जिसमें लोगों से इस वैश्विक ऊर्जा संकट और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल बचाने का आग्रह किया गया है। जिला जज अपने दानी बिगहा स्थित सरकारी आवास से पुरानी जीटी रोड,समाहरणालय के मुख्य द्वार होते करीब दो किलोमीटर की दूरी साईकिल से तय करते हुए व्यवहार न्यायालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। जब  प्रधान न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार कुमार जब अपने सरकारी आवास से कोर्ट के लिए निकले तो तो उनके साथ अंगरक्षक भी साइकिल से उनके साथ कोर्ट पहुंचे। साइकिल यात्रा के बाद प्रधान जिला जज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधान जिला जज ने आम लोगों को संदेश देने के उदेशय से यह कदम उठाया है कि ईंधन बचाने की जिम्मेदारी केवल जनता की नहीं, बल्कि न्यायाधीशों की भी है।न्यायाधीश के इस पहल की शहर में मुक्त कंठो से प्रशंसा हो रही है।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट