Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस ने जुए अड्डे पर की छापेमारी, जुआरी फरार, सात बाइक जब्त

12/22/2025 2:39:01 PM IST

7421
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित हरिओम नगर के पीछे खुले स्थान पर बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने अचानक दबिश देकर जुए के अड्डे पर छापेमारी की,इस छापेमारी का नेतृत्व स्वयं कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किय। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही जुआ खेल रहे सभी जुआड़ी खुले स्थान का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। हालांकि जुआड़ी फरार होने मे सफल रहे, लेकिन पुलिस ने मौके से सात मोटरसाइकिल,₹530 नकद और ताश के दो बंडल बरामद किए हैं। बरामद सभी सामानों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में कोवाली थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 10 से 15 अज्ञात जुआरियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपियो की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट