Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मंदिर के पास खड़ी कार में लगी आग, बाधित रहा आवागमन

12/24/2025 5:08:34 PM IST

7418
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
साकची हाथी घोड़ा मंदिर के पास खड़ी कार में आग लग गई। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का काम किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस कार मालिक का पता लगाया जा रहा हैं। कार में आग कैसे लगी, इसकी जांच भी की जा रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट