Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
"कृष का सुनेगा गाना" गाने वाले पिंटू बना इंटरनेट स्टार, कचरा बिन कर करता था माँ-बाप का भरण पोषण
12/24/2025 5:08:34 PM IST
7598
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: इंटरनेट की दुनिया में कब कौन सितारा बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। जमशेदपुर के साकची और सोनारी करंडीह इलाके में कचरा बीनने वाला पिंटू इसका ताजा उदाहरण है। फिल्म कृष के गाने को अपने अनोखे अंदाज में गाते हुए पिंटू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। उसकी दर्द भरी, सच्ची और भावनाओं से भरी आवाज ने लोगों के दिल को छू लिया है। पिंटू का कहना है कि वह बचपन से ही कचरा चुनते हुए गाना गुनगुनाता था। एक दिन किसी युवक ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसे खुद अंदाजा नहीं था कि यही वीडियो उसकी जिंदगी बदल देगा। कुछ ही दिनों में पिंटू जमशेदपुर से निकलकर दिल्ली तक चर्चा का विषय बन गया। पिंटू के पिता ओम प्रकाश और मां पार्वती हैं। गरीबी में जीवन यापन करने वाला पिंटू रोज कचरा बीनकर परिवार का संहारा बनता है। पहले वह स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच जाना जाता था, लेकिन वायरल वीडियो ने उसे देशभर में पहचान दिला दी। सोशल मीडिया पर अब उसे प्यार से धूम' कहा जाने लगा है। इंस्टाग्राम पर "कृष का सुनेगा गाना" कहते हुए उसकी रील करोडो लोगों तक पहुंच चुकी है। वीडियो में पिंटू पूरे आत्मविश्वास के साथ कृष फिल्म के लोकप्रिय गीत दिल ना दिया की पंक्तियां गाता नजर आता है। उसकी सादगी और आवाज का जादू ऐसा चला कि रील्स, मीम्स और रीमिक्स के रूप में वीडियो तेजी से फैल गया।वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स पिंटू की मदद के लिए आगे आए हैं। कोई उसके लिए मंच देने की मांग कर रहा है तो कोई नशा मुक्ति और बेहतर भविष्य की अपील कर रहा है। पिंटू की कहानी आज यह साबित कर रही है कि हुनर किसी हालात का मोहताज नहीं होता-बस एक मौका मिलना चाहिए।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश