Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खालसा होटल के पास गेस्ट हाउस में साइबर ठगी का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार
12/24/2025 6:06:38 PM IST
7434
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खालसा होटल के समीप स्थित मां शांति गेस्ट हाउस में कुछ युवक मिलकर साइबर ठगी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-1 धनबाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप के माध्यम से पैसों के लेन-देन, बैंक खाता नंबर, संदिग्ध लिंक, APK फाइल और साइबर ठगी से संबंधित कई चैट सामने आए। पुलिस ने इन चैट्स के स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया। इसके अलावा गेस्ट हाउस के सामने सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी जब्त की गई, जिसके अंदर से पांच अतिरिक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में एक मोबाइल नंबर और उससे जुड़े बैंक खाते के खिलाफ NCRP/JMIS पोर्टल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से कुल चार साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत यादव, पवन कुमार मंडल, राहुल कुमार मंडल और विपिन कुमार पासवान के रूप में हुई है, जो झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।इस छापेमारी में गोविंदपुर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस