Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अपार्टमेंट का विवाद पंहुचा वरीय पुलिस अधिकारी तक ,पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस पर लगया आरोप ,कहा ...
12/25/2025 8:35:41 AM IST
7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया शहर के चांदचौरा इलाके में मान ज्योति अपार्टमेंट का एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में रहने वाली महिला मनिका राय ने उसी अपार्टमेंट की एक अन्य महिला पर लगातार मारपीट, झगड़ा और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। मनिका राय का आरोप है कि फ्लैट नंबर 203 की निवासी मधु कुमारी, पति चंदन कुमार, आए दिन अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से विवाद करती रहती हैं। मधु कुमारी का फ्लैट के रहने वाली मनिका राय के सात बेरहमी से मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. आरोप के अनुसार, बात-बात पर गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे अपार्टमेंट का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़िता का कहना है कि इन घटनाओं से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें कैद होने का दावा किया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मधु कुमारी को पुलिस विभाग में तैनात एक इंस्पेक्टर धर्म प्रकाश का संरक्षण प्राप्त है, जो उसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में रहने की बात कही जा रही है और वर्तमान में पटना में पदस्थापित हैं। मनिका राय के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर के कथित इशारे पर ही मधु कुमारी अपार्टमेंट के अन्य निवासियों पर दबंगई दिखाती हैं, जिससे लोग डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। मामले को और गंभीर बनाते हुए मनिका राय ने आरोप लगाया कि मधु कुमारी द्वारा उनके बेटे को झूठे दुष्कर्म के मामले में फँसाने की धमकी दी जा रही है। वहीं, आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा शराब तस्करी के झूठे केस में फँसाने की धमकी भी दी गई है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर विष्णुपद थाने में लिखित आवेदन दिया था, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इससे आहत होकर उन्होंने वरीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
फिलहाल मामला प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में है और अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस