Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ज्वेलरी दुकान में लूट व फायरिंग के विरोध में बाजार बंद
12/25/2025 11:53:12 AM IST
7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara:
जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के कायस्तपाड़ा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट कर दुकानदार को गोली मारने की घटना के विरोध में आज चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर जामताड़ा बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद दिखे, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार बंद के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात रहे। वहीं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि जामताड़ा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है और प्रशासन को कठोर कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े लूट और गोली चलने की घटना प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की जाती, तब तक व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी और व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग की।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध खनन और गिट्टी ढुलाई पर प्रशासन का सख्त ,अवैध गिट्टी से लदे पांच हाइवा जब्त, अवैध खनन में लगे लोगो में मचा हड़कंप
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस