Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले अब सुधर जाये नहीं तो पुलिस कर सकती है ... 

12/25/2025 6:12:39 PM IST

7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola  : रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गोला थाना गेट के समीप आज  पुलिस टीम के द्वारा नव वर्ष के आगमन पर जश्न में ट्रैफिक नियम तोड़ने की गलती न करें नहीं तो उनके लिए अब खैर नहीं क्योंकि पकड़े जाने पर वाहन चालकों की गाड़ी जब्त होने के साथ उनके ऊपर कारवाई करते हुए जुर्माना भी लिया जायेगा।पुलिस के द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम कसना शुरू कर दिया गया है इसी के तहत रामगढ़ जिले के सभी थाना क्षेत्र के चौक चौराहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। पुलिस के द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच की गई।पुलिस के इस कारवाई से नए वर्ष पर जश्न मनाने में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कोई दुर्घटना ना हो, इसके लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट