Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डुमरी दो नंबर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
12/26/2025 5:19:06 PM IST
7424
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर इलाके में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष शर्मा (42) के रूप में हुई है, जो डुमरी मोड़ पर एस टी डी और फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों द्वारा नाले में शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना जोड़ापोखर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन और स्थानीय महिलाओं के अनुसार संतोष शर्मा काफी मिलनसार स्वभाव का था। गुरुवार रात करीब 8 बजे उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर कहा था कि खाना बनाकर रखो घर आ रहा हूं। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। वहीं, शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में मिलने की सूचना मिली। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिससे लोग हत्या का संदेह प्रकट कर रहे है। इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध खनन और गिट्टी ढुलाई पर प्रशासन का सख्त ,अवैध गिट्टी से लदे पांच हाइवा जब्त, अवैध खनन में लगे लोगो में मचा हड़कंप
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस