Date: 29/12/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

NIT आदित्यपुर के 15वां दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति 

12/29/2025 4:34:27 PM IST

46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Seraikela : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर आदित्यपुर में 15वां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू , विष्टि अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं परिवहन मंत्री झारखंड सरकार उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने कहीं की शिक्षा से ही विकास संभव है। NIT जैसे संस्थान हमारे लड़का लड़की को उच्च शिक्षा देते हैं जिसमें शिक्षा के साथ साथ दूसरे को भी विकास करते हैं।
इस अवसर पर राम मंदिर के श्रीमंत स्वामी गोविन्द गिरी, उद्योगपति आर के बेहरा को उपाधी दिया। वही आज NIT जमशेदपुर में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में स्वामी गोविंद देव गिरि जी, कोषाध्यक्ष,श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट,अयोध्या व RSB ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन  रविन्द्र कुमार बेहरा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डी. लिट. की मानद उपाधि प्रदान की। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट