Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फॉरएवर मिस इंडिया 2025 मॉडलिंग कंपटीशन में मिस बिहार की बेटी पल्लवी ने पहना ताज,बधाई देने बालों का लगा तांता
1/1/2026 1:09:54 PM IST
7572
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:- मुंगेर जैसे छोटे शहर से निकलकर बड़ी पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन जब जज़्बा, मेहनत, लगन और परिवार का साथ हो, तो हर सपना हकीकत बन सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मुंगेर की बेटी पल्लवी कुमारी ने। जिन्होंने फॉरेवर मिस इंडिया 2025 प्रतियोगिता में मिस बिहार का खिताब जीतकर मुंगेर का नाम पूरे देश में रोशन किया है।पल्ल्वी बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के तीन नंबर गुमटी की रहने वाली है। पिता पेशे से ई-रिक्शा चालक है। नाम रंजन कुमार राउत और माता का नाम इंदु देवी है जो गृहिणी है। साधारण परिवार में जन्मी पल्लवी आज असाधारण उपलब्धि की मिसाल बन चुकी हैं। वर्तमान में वह पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं और बचपन से ही मॉडलिंग की दुनिया में कुछ कर दिखाने का सपना देखती थीं। फॉरेवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित फॉरेवर मिस इंडिया 2025 प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 5000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 120 प्रतिभागी फाइनल राउंड तक पहुंचीं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में पल्लवी ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए मिस बिहार 2025 का ताज अपने नाम किया। इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पल्लवी ने बताया कि उसे बचपन से ही मॉडलिंग का शौक है। इस सफर में उनके माता-पिता का भी सबसे बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं परिवार का कहना है कि बेटियां भी आज किसी से कम नहीं हैं और सही मार्गदर्शन मिले तो वे हर मुकाम हासिल कर सकती हैं और यही कारण है कि पल्लवी ने मिस बिहार का खिताब जीतकर मुंगेर सहित बिहार का नाम रोशन किया है। पल्लवी चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। और पल्लवी के इस उपलब्धि लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT धमाका : इस हफ्ते आ रही हैं Drishyam 3, Sugar Season 2 और कई बड़ी रिलीज़
#
₹500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ! ऋषभ शेट्टी की The Pride of Bharat बनेगी 2 पार्ट्स में
#
आलिया भट्ट का बयान चर्चा में, फिल्म Alpha को लेकर बढ़ी उत्सुकता
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...