Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
10 वर्षीय कन्हाई ने भटका रास्ता ,दुकानदार की सतर्कता एक बड़ी अनहोनी टली
1/5/2026 4:35:50 PM IST
7418
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा
: सदर थाना क्षेत्र के सत्साल गांव निवासी 10 वर्षीय कन्हाई महतो कल शाम भटकते हुए मिहिजाम थाना क्षेत्र के बादुलीगढ़ पहुंच गया था।कन्हाई महतो, जो अपने पिता स्वर्गीय गोपी चंद महतो का पुत्र है, रास्ता भटकने के बाद एक स्थानीय दुकान पर पहुंचा। वहां उसने दुकानदार को बताया कि उसे अपनी मौसी के घर जाना है।बच्चे की मासूमियत और असहाय स्थिति को देखते हुए दुकानदार और आसपास के लोगों ने मानवता का परिचय दिया। पहले बच्चे को नाश्ता कराया गया और फिर सुरक्षित रूप से मिहिजाम थाना पहुंचाया। मिहिजाम थाना में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की, पुलिस ने बच्चे से बातचीत कर उसके परिजनों से संबंधित जानकारी जुटाई और तत्काल संपर्क साधा। पुलिस की सक्रियता के कारण सोमवार सुबह बच्चे के दादा प्रफुल्ल महतो मिहिजाम थाना पहुंचे और सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने 10 वर्षीय कन्हाई महतो को उसके दादा के सुपुर्द कर दिया। अपने पोते को सकुशल पाकर प्रफुल्ल महतो की आंखों में राहत और खुशी साफ झलक रही थी। प्रफुल्ल महतो ने बताया कि कन्हाई के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां भी साथ में नहीं रहती है। ऐसे में बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। उन्होंने यह भी बताया कि कन्हाई का मानसिक संतुलन पूरी तरह ठीक नहीं है, दादा के अनुसार रविवार को वे काम पर गए हुए थे, इसी दौरान कन्हाई घर से निकल गया और भटकते हुए मिहिजाम पहुंच गया था। पुलिस, स्थानीय लोगों और दुकानदार की सतर्कता एवं संवेदनशीलता के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस