Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधियों  को पुलिस ने दबोचा 
 

1/5/2026 4:35:50 PM IST

7428
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur  : जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर सफलता लगी हैँ जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगो थाना क्षेत्र से अपराधिक घटना को अंजाम देने में लगे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैँ। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी जब्त किये हैँ। इस बात की जानकारी जमशेदपुर एसएसपी पियूष पांडेय ने मिडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया की  तीन चार दिनों पूर्व कपाली ओपी क्षेत्र मेंकुछ युवकों के साथ झड़प हुआ था और उसी के प्रतिशोध लेने हेतु वे इस घटना को अंजाम देने में जुटे थे,तभी पुलिस को सूचना मिली की कुछ आपराधिक चरित्र के लोगों का जुटान एनएच 33 स्थित सरोवर हिल होटल के समीप हुआ हैँ। सूचना के बाद पुलिस टीम को भेजकर छापेमारी कराइ गई। छापेमारी के क्रम में  दानिश हुसैन, राशिद अंसारी और गुलाम खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और एक धारदार हथियार जब्त किया हैँ, पुलिस के मुताबिक अपराधी गुलाम खान का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा हैँ।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट