Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रेलर-ट्रक के बीच भीषण टक्कर,कोयला लदा ट्रेलर पलटा,दुकानदार को भारी नुकसान
1/8/2026 4:35:17 PM IST
7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur
: पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक में भीषण सड़क हादसा हो गया। जादूगोड़ा की ओर से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर और ओड़िशा से जमशेदपुर की ओर जा रही ट्रक के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जबकि ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे के कारण दुकान को भारी क्षति पहुंची है। दुकान मालिक मनीष साहू ने बताया कि ट्रक के दुकान में घुस जाने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने दोनों वाहनों के मालिकों से मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल कराया। हादसे में ट्रेलर चालक को हल्की चोटें आई हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हाता चौक पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस