Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हर्ष फायरिंग का एक वीडियो हुआ तेजी से वायरल,युवक के धड़पकड़ में जुटी पुलिस
1/9/2026 4:59:00 PM IST
7431
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger
: मुंगेर में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें देखा जा सकता है एक शादी समारोह के दौरान शादी में शामिल होने आए युवक के द्वारा हाथ में पिस्टल ले दो तीन राउंड लगातार फायरिंग किया जा रहा है । और उसके आस पास भी कई लोग और बच्चे मौजूद थे। अब पुलिस के द्वारा वीडियो वाले युवक की पहचान कर लेने का दावा भी कर दिया गया । और उसे पकड़ने के लिय पुलिस कई जगह छापेमारी अभियान भी चला रही है । जब संबंधित वीडियो के विषय में जानकारी निकाली गई तो वह वीडियो मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का निकला । जहां एक शादी समारोह के दौरान युवक के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी और उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खुलेआम हथियारों के साथ युवक नजर आ रहे हैं। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। वायरल हो रहे वीडियो में दो युवक हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक पिस्टल की मैगजीन में गोली भरता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक लगातार फायरिंग करता दिख रहा है। शादी जैसे सामाजिक और पवित्र कार्यक्रम में इस तरह की हरकत से कभी कभी बड़ी घटनाएं या किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इस पूरे मामले पर मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि असरगंज पुलिस को वायरल वीडियो मिला है जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है और तथ्यों की पुष्टि के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार रखने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के द्वारा दोनों की गिरफ्तारी के लिय छापेमारी की जा रही है । पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे शादी-विवाह या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन न करें और कानून का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस