Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मां चंचला 13वें त्रिदिवसीय महोत्सव को लेकर समितियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक
1/11/2026 1:53:50 PM IST
7540
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा
: जगत जननी मां चंचला की पावन धरती जामताड़ा में आयोजित होने वाले 13वें मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु जामताड़ा के सभी वर्गों, संस्थानों एवं भक्तजनों का सहयोग, समर्थन एवं बहुमूल्य सुझाव निरंतर प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में महोत्सव की तैयारियों को लेकर जामताड़ा नगर की सभी दुर्गा पूजा समितियों के सम्मानित सदस्यों एवं पदाधिकारीगण के साथ समाज कल्याण समिति कार्यालय प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया। सभी दुर्गा पूजा समितियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मां चंचला महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। जहाँ उन्होंने कहा कि मां चंचला का यह महोत्सव किसी एक संस्था या व्यक्ति का नहीं, बल्कि समस्त जामताड़ा वासियों की सामूहिक आस्था, परंपरा और सहभागिता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समितियों का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण महोत्सव को ऐतिहासिक ऊँचाई तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मां चंचला के आशीर्वाद, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और सभी वर्गों के सहयोग से इस वर्ष का 13वां महोत्सव पहले से अधिक भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक होगा। उन्होंने सभी समितियों से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT धमाका : इस हफ्ते आ रही हैं Drishyam 3, Sugar Season 2 और कई बड़ी रिलीज़
#
₹500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ! ऋषभ शेट्टी की The Pride of Bharat बनेगी 2 पार्ट्स में
#
आलिया भट्ट का बयान चर्चा में, फिल्म Alpha को लेकर बढ़ी उत्सुकता
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...