Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा के नवनिर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को आजसू नेता हरे लाल महतो ने दी बधाई
1/15/2026 7:12:51 AM IST
7424
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला -राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद एवं राज्य के वरिष्ठ नेता आदित्य साहू के निर्वाचित होने पर एनडीए घटक दलों में हर्ष का माहौल है। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ से एनडीए के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरे लाल महतो ने उन्हें अनेकों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में हरे लाल महतो ने कहा कि आदित्य साहू का लंबा राजनीतिक अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता एनडीए को झारखंड में और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में एनडीए न केवल जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा, बल्कि राज्य में एक मजबूत, सजग और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका भी निभाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में आदित्य साहू कोल्हान क्षेत्र के प्रभारी रहे थे, वहीं हाल ही में संपन्न घाटशिला उपचुनाव में भी उन्होंने प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई। उनके नेतृत्व में एनडीए ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जनता के मुद्दों को सामने रखा। भले ही चुनावी परिणाम जो भी रहे हों, लेकिन एनडीए ने हमेशा जनता के हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का काम किया है।
हरे लाल महतो ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू के मार्गदर्शन में एनडीए का संगठनात्मक विस्तार होगा और झारखंड की जनता के बीच गठबंधन की पकड़ और मजबूत होगी।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस