Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गर्ल्स हॉस्टल में लड़की की हुई संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर
1/16/2026 2:36:55 PM IST
7485
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद : पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लड़की की हुई संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों से मिलने जहानाबाद जिले के पटियामा गांव पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को नए सिरे से जांच करनी चाहिए, हमलोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी अनुसंधान कर्ता है वह परिजनों पर केस को रफा दफा करने के लिए दबाव बना रहे हैं अगर ऐसा होता है तो हम लोग इस लड़ाई को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा है कि पुलिस से अगर शुरुआती दौर में कोई गलती हुई है तो उसमें सुधार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में पूर्ण रूप से सहयोग करें। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। छात्रा की मौत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ रेप भी हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने की बात कह रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमलोग कल पीड़िता के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा। प्रशांत किशोर मृत छात्रा के मां से मुलाकात किया और पूरी जानकारी प्राप्त की।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल
#
मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
#
प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे
#
विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस