Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मेयर चुनाव पर पूर्व मेयर इंदु सिंह ने तोड़ी चुपी, बहु आशनी सिंह ने कहा ...
 

1/17/2026 3:54:03 PM IST

7719
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : नगर निगम की पूर्व मेयर इंदु सिंह इस बार का मेयर चुनाव लड़ेंगी.इंदु सिंह ने इसकी घोषणा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी है.उन्होंने कहा कि पहले भी मेयर रही हैं और इस बार भी चुनाव लड़ेंगी और जीतकर जनता की सेवा करेंगी.प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी बहु एवं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह ने बताया कि उनकी सास इंदु सिंह धनबाद की प्रथम मेयर रही हैं और इसलिए भी इस बार के मेयर चुनाव में उनकी दावेदारी स्वभाविक रूप से बनती है. उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 55 वार्डो से लोगों का समर्थन मिल रहा है. जनता की इच्छा पर ही इंदु सिंह ने चुनाव लड़ने का निर्णय किया है.उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का भी पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है.बता दें कि इंदु सिंह धनबाद नगर निगम की पहली मेयर निर्वाचित हुई थीं। 2010 में हुए पहले निगम चुनाव में इंदु सिंह ने मेयर पद का चुनाव लड़ा था और निर्वाचित हुई थीं। 2010 में मेयर का पद सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित था।  इस बार यह सीट जेनरल है.मेयर सीट अनारक्षित होने पर धनबाद नगर निगम का मेयर पद अब शहर में हॉट केक बन गया है। मेयर पद पर कब्जा जमाने के लिए धनबाद की राजनीति के कई दिग्गज अब चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर रहे हैं.अगले 10-15 दिनों में धनबाद में मेयर सीट के दावेदारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। दो चुनाव के बाद पहली बार धनबाद मेयर सीट को अनारक्षित किया गया है। प्रेस वार्ता में बिनय सिंह ,अरबिंद सिंह ,राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के अरुण पांडेय , एस झा,प्रशांत सिंह आदि उपस्थित थे।  
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत
# प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे 
# विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब