Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार
1/22/2026 4:56:56 PM IST
216
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger
:सरस्वती पूजा को लेकर जिले भर में तैयारियां जोरों पर है। 23 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा से पहले मूर्तिकारों पर काम पूरा करने का भारी दबाव है। मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हुए हैं। खासकर मुंगेर में कई ऐसे परिवार हैं, जो पीढ़ियों से प्रतिमा निर्माण के इस कार्य से जुड़े हुए हैं और पूजा के मौसम में इनकी मेहनत चरम पर होती है।
सरस्वती पूजा में अब महज एक दिन का समय बचा है। ऐसे में मुंगेर के विभिन्न इलाकों में मूर्तिकार दो माह पहले से ही मां की प्रतिमा को बनाने में जुट जाते है । और अब जब सरस्वती पूजा का एक दिन शेष है तो मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। कहीं रंग-रोगन का काम चल रहा है तो कहीं साज-सज्जा और बारीक नक्काशी की जा रही है। मूर्तिकारों का कहना है कि पूजा समितियों और ग्राहकों की मांग के अनुसार समय पर प्रतिमाएं तैयार करना बड़ी चुनौती बन जाती है। मुंगेर में कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी आजीविका प्रतिमा निर्माण पर ही निर्भर है। सरस्वती पूजा, दुर्गा पूजा और काली पूजा जैसे पर्व इनके लिए सबसे व्यस्त समय होते हैं। सुबह से देर रात तक काम कर ये लोग मां सरस्वती की आकर्षक और मनोहारी प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। मूर्तिकारों के अनुसार इस बार महंगाई के कारण मिट्टी, रंग और अन्य सामान की लागत बढ़ी है, फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए वे पूरी लगन से काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि मां सरस्वती की प्रतिमा जब पूजा पंडालों में स्थापित होती है और श्रद्धालु पूजा करते हैं, तब उनकी सारी थकान दूर हो जाती है।।कुल मिलाकर, सरस्वती पूजा से पहले मुंगेर के मूर्तिकारों की मेहनत और कला इन दिनों अपने चरम पर है, ताकि कल पूजा के दिन हर पंडाल में मां सरस्वती विराजमान हो सकें।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत