Date: 15/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में  श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना 

9/14/2026 7:59:39 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर के कई इलाके में मिथलांचल के महिलाएं अपने सुहाग को लेकर चौरचन पर्व काफी खुशनुमा माहौल में की । इस पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला । व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखकर शाम को विधि-विधान से भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा-अर्चना की ।
 
पूजा के दौरान फल, पकवान और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किया गया । इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली, पति की लंबी उम्र और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
 
चौरचन पर्व सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी लोकपरंपरा, संस्कृति और पारिवारिक आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। घर-आंगन में पूजा की तैयारियां और पारंपरिक पकवानों की खुशबू इस पर्व की रौनक को और बढ़ा देती है।
 
आस्था, परंपरा और परिवार के प्रेम से जुड़ा चोरचन पर्व… हर घर में सुख-समृद्धि और खुशियों का संदेश लेकर आता है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  शिवम मिश्रा की रिपोर्ट