Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....

9/16/2026 2:38:01 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर सोमवार को गया में इंजीनियर्स डे मनाया गया। आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर एसोसिएशन गया जी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनके कृतित्व और योगदान को याद किया गया। इस दौरान सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव एवं एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर सह फंड कमेटी इंचार्ज उपेंद्र कुमार यादव ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को वस्त्र एवं पौधे भेंटकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार डोढी ने कहा कि एम. विश्वेश्वरैया की जयंती हर वर्ष इंजीनियर्स डे के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम में इंजीनियरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने संगठन के 45 सदस्यों के एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि एसोसिएशन तकनीकी कार्यों के साथ समाजसेवा में भी योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि एम. विश्वेश्वरैया को 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में सुनील कुमार, खुर्शीद अनवर, राजकुमार, कामरान, रंजीत विश्वकर्मा, राशिद आलम खान, राहुल कुमार, प्रभाकर कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट