Date: 26/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारं राज्यपाल ने किया शुभारंभ,देश- विदेश से आए वैज्ञानिक
1/29/2026 3:26:09 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में 48वीं वार्षिक बैठक एवं तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यशाला “एनवायरनमेंटल म्यूटाजेनेसिस एंड एपिजेनोमिक्स इन रिलेशन टू ह्यूमन हेल्थ” विषय पर आयोजित की गई है, जिसमें देश- विदेश से आए वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक स्वागत के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया गया. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरणीय बदलाव और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंधों पर गंभीर शोध की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण, औद्योगिक विस्तार और बदलती जीवनशैली का प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. ऐसे में वैज्ञानिक अनुसंधान समाज को सुरक्षित भविष्य देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने शोधकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने शोध को केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखें, बल्कि उसके परिणामों को समाज के हित में उपयोगी बनाने की दिशा में भी कार्य करें. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड जैसे औद्योगिक राज्य में पर्यावरण और स्वास्थ्य के संतुलन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्रम में शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने पर्यावरणीय म्यूटाजेनेसिस और एपिजेनोमिक्स के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया. तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में तकनीकी सत्र, शोध पत्र प्रस्तुति और पैनल चर्चा आयोजित की जाएंगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रामनवमी विसर्जन को लेकर डीसी ने किया घाटों का निरीक्षण ,तैयारी को लेकर दिए कई दिशा निर्देश
#
सर्जल इमाम को कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी 10 दिनों की पेरौल, सर्जल इमाम भाई के बारात के लिए में लखनऊ हुआ रवाना
#
स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ताओं का हंगामा
#
खान सुरक्षा पखवाड़ा 2026 का भव्य आयोजन:31 स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित हुई आधुनिक तकनीक
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच जिला प्रशासन ने धनबाद में कराया शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न,5 बजे तक धनबाद नगर निगम में 46.98%, चिरकुंडा नगर परिषद में 61.40% मतदान
#
जेआरडीए की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
#
मेयर संजीव सिंह समेत नए वार्ड सदस्यों ने ली शपथ,सभी को निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
#
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारं राज्यपाल ने किया शुभारंभ,देश- विदेश से आए वैज्ञानिक
#
खेल के मैदान में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली , मौके पर पहुंची पुलिस