Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
2/1/2026 4:16:10 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- एकल अभियान की ओर से मदनलाल अग्रवाल की 103वीं जयंती के मौके पर धनबाद में "रन फॉर एजुकेशन" के नाम से एकल दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे सुदूरवर्ती गांवों से आए करीब 5 हजार बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को पढ़ाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह करीब 6:30 बजे धनबाद क्लब के प्रांगण से एकल दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा, ईसीएल के जीएम फाइनेंस श्याम सुंदर गुप्ता एवं आईआईटी (आइएसएम) के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह दौड़ धनबाद क्लब से शुरू होकर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर तक गई। जिसमें धनबाद और उसके आसपास के सुदूरवर्ती गांवों से आए करीब 5 हजार बच्चों ने भाग लिया। मौके पर मौजूद एकल परिवार की महिला सदस्यों ने बताया कि धनबाद और उसके आसपास के 480 गांवों में एकल का विद्यालय संचालित है। वहीं, पूरे भारत में एकल के 1 लाख विद्यालय संचालित है। हरएक विद्यालय में 30-30 बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अपनी संस्कृति की भी सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक कि ओर संचालित विद्यालय में एक बच्चे को मात्र 1100 रुपये में साल भर पढ़ाया जाता है। प्रत्येक विद्यालय में 30 बच्चे होते हैं जिन्हें एक शिक्षक साल भर पढ़ाते हैं।वहीं कार्यक्रम में मौजूद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जहां आज के दौर में बच्चे मोबाइल फोन और लैपटॉप पर पूरा दिन व्यस्त रहते हैं, वैसे समय मे इस तरह का आयोजन बच्चों और धनबाद वासियों को जनक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाला है।आईआईटी (आइएसएम) उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि अबतक इस तरह के आयोजन बड़ी-बड़ी कंपनियों की तरफ से आयोजित की जाती थी, जिसमे कंपनी के कर्मी और धनबाद वासियों की ही भागीदारी होती थी, लेकिन एकल के इस आयोजन में सुदूर गांवों से आए हजारों बच्चों का शामिल होना वो भी इतने उत्साह के साथ, तारीफ के काबिल हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
2026 का बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को करेगा पूरा - रघुवर दास
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस