Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का हुआ  भव्य आयोजन ,कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से दर्शकों का जीता दिल 

2/1/2026 4:16:10 PM IST

288
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बांग्ला भाषा और सांस्कृतिक विरासत को सहजोने और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित हुआ। इस उत्सव में झारखंड के अलग–अलग जिलों से बड़ी संख्या में कलाकार, साहित्यकार और संस्कृति प्रेमी शामिल हुए। बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 में बांग्ला भाषा, लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनमोह लिया। इस मौके पर बांग्ला भाषा और संस्कृति को सशक्त मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी भाषा और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का अवसर मिलता है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट