Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पूर्व कृषि मंत्री  रणधीर सिंह को बताया अक्लहीन

2/8/2026 7:51:42 PM IST

154
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : सदर प्रखंड अंतर्गत बेवा धनबाद झरनापाड़ा में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने बीते दिन पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह द्वारा मेडिकल कॉलेज को लेकर की गई आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य में उनके प्रयास से आठ मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को काम करने की प्रक्रिया की जानकारी ही नहीं है। उन्हें न तो व्यवस्था की समझ है और न ही जानकारी, यहां तक कि अक्ल भी नहीं है, ऐसे लोगों को उन्हें पढ़ाना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए एमसीआई से केवल एनओसी लेना होता है। कॉलेज के लिए जमीन, धन और डीपीआर राज्य सरकार द्वारा ही तैयार की जाती है, जबकि केंद्र सरकार केवल अनुमति प्रदान करती है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत
# प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे 
# विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब