Date: 03/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचे रवि बुंदेला
 

2/15/2026 4:48:06 PM IST

94
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: महाशिवरात्रि के अवसर पर मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला श्री श्री 1008 बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। जहा मंदिर कमिटी ने भगवा पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने  पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवो के देव महादेव से धनबाद की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए प्रार्थना की और कहा की हर परिवार खुशहाल हो, हर युवा को अवसर मिले। हमारा धनबाद नई ऊँचाइयों को छुए, यही कामना लेकर आज प्रभु चरणों में नतमस्तक हुआ। इसके बाद वो सीधे चुनावी जन-संपर्क अभियान में चल पड़े। जनसंपर्क का सिलसिला सबसे पहले सुबला हाईलैंड पहुंचा, उसके बाद चाणक्य नगर (कोलकुसमा) में जनसंपर्क चला। जहा सभी जगह अपार जनसमर्थन मिला, हर दिल में बदलाव की चाह देखि गई, इस चाह को देखते हुए उन्होंने कहा की यही हमारी ताकत है। कुलमिला कर हम कह सकते है की सबकी ताकत 23 तारीख के बाद ही दिखेगी। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

#
 यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा  ऐलान...... 
 

# मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
# कांग्रेस ने भोजपुर जिला अध्यक्ष के कमान डॉ. श्रीधर तिवारी को सौपी ,कार्यालय में श्रीधर तिवारी ने पदभार करते ही दिखे तेवर में ,विपक्ष पर कह दी बड़ी बात ..
# सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे डुमरी विधायक जयराम महतो, बीसीसीएल को बताया ....
# ग्रामीणों के साथ पूर्व पार्षद सुमित सुपकर ने भौंरा जी एम से की वार्ता ,कहा ..