Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं 

3/4/2026 1:45:34 PM IST

249
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur ..झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने  एग्रीको स्थित अपने आवास पर होली कार्यकर्त्ताओं के साथ जमकर होली खेला।...साथ ही प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एग्रीको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ होली खेली।  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशियों का पर्व है। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि होली खुशियों और एकता का त्योहार है, जिसे सभी को मिल-जुलकर, प्रेम औरभाईचारे के साथ होली मनाये। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट