Date: 17/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महाशिवरात्रि पर गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बारात, विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल

2/16/2026 1:31:50 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
​बाघमारा : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाघमारा के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर बाघमारा के अलग-अलग हिस्सों में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विशेष रूप से माथाबांध बस्ती और बाघमारा बाजार में शिव बारात को लेकर भारी उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी झांकियों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस बारात में देवगणों, भूत-पिशाचों और विभिन्न देवी-देवताओं के वेश में सजे कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। माथाबांध बस्ती में आयोजित शिव बारात में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की आराधना करते हुये क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक ने आयोजक समिति और स्थानीय लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट