Date: 17/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पहुंचे बोधगया पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ,महाबोधि मंदिर में किया विशेष पूजा 
 

2/16/2026 6:08:07 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया पहुंचे उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की, राजपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पुलिस तरह सतर्क था और जगह-जगह पर सुरक्षा बलों की तनाव की गई थी, मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने पारंपरिक खादा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, महाबोधि मंदिर के प्रमुख भिक्षु के नेतृत्व में राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह में महात्मा बुद्ध की पवित्र प्रतिमा का दर्शन किए, इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और मुख्य बौद्ध भिक्षु के साथ सूत्र पाठ में भाग लिया, राज्यपाल ने कुछ समय ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया.. इसके बाद उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष की परिक्रमा की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया राज्यपाल ने मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की सराहना की उनकी इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट