Date: 17/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नीट छात्रा हत्या मामले में आया नया मोड़, परिजन को हत्या की दी गई धमकी 

2/16/2026 6:39:22 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad: नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. इस बीच छात्रा के परिवार को हत्या की धमकी मिली है. घर में एक पर्चा मिला है. इसमें हत्या की बात लिखी गई है. इसके बाद परिवार डरा-सहमा है. पर्चा में लिखा गया है, ज्यादा न बन, सब मारा जाएगा, सबके जान मारेंगे.परिजनों के अनुसार बीते शनिवार (14 फरवरी, 2026) को खिड़की के बाहर से किसी ने किचन में पर्चा फेंका था. खाना बनाने के दौरान यह मिला. छात्रा के परिजन ने बताया कि पर्चा मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. जो पर्चा था वे उसे ले गए. परिवार की ओर से बताया गया कि पर्चा मिलने के बाद डर बना हुआ है क्योंकि धमकी मिल रही है. मीडिया के एक सवाल पर कहा कि दिन में घर पर सुरक्षा के लिए चौकीदार रहते हैं. रात में दो दिन से नहीं रह रहे हैं. हालांकि दिन में रहते हैं. धमकी मामले में दर्ज हुआ सनहा। इस पूरे मामले में शकुराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नीट छात्रा के परिजनों के घर से एक पर्चा दिया गया है. उसकी जांच की जा रही है. थाने में उसका सनहा दर्ज कर लिया गया है. सुरक्षा पहले से ही दी गई है. दूसरी ओर इस केस में सीबीआई अपनी तरफ से जांच कर रही है. टीम के सदस्य शंभू गर्ल्स हॉस्टल भी जांच के लिए गए थे, सीबीआई की टीम बीते रविवार (15 फरवरी, 2026) की सुबह करीब 9 बजे छात्रा के पैतृक गांव पहुंची थी. कई घंटे रही. परिवार से जानकारी ली. इसके बाद सीबीआई की टीम पटना के लिए रवाना हो गई. कहा जा रहा है कि सीबीआई छात्रा की कुछ किताब-कॉपी और कपड़े अपने साथ ले गई. भाई का मोबाइल मांगा गया जिस पर उसने कहा कि फोन खराब है. उसे मखदुमपुर में एक दुकान में बनने के लिए दिया गया है. छात्रा के पिता ने बताया कि  सीबीआई की टीम गांव पहुंची थी. टीम का व्यवहार सकारात्मक रहा. सीबीआई के रुख से निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है.
 
 कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट