Date: 18/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीसीसीएल कर्मी की हुई मौत, नियोजन को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन से की वार्ता 

2/17/2026 5:51:25 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara: बाघमारा के बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के एएमपी कोलियारी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी महवीर नोनियाँ कि मौत ईलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। जिसके बाद मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन के लिये संयुक्त मोर्चा ने बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के प्रबंधन से वार्ता की। घंटो चली वार्ता के बाद मृतक के पुत्र को प्रोविजनल नियोजन दिया गया।बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान महावीर नोनियाँ कि तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद ड्यूटी खत्म कर घर चले गये, घर पर तबियत और खराब हो गई, फिर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ कल देररात ईलाज दौरान मौत हो गई। वही आज मृतक के आश्रित को नियोजन कि माँग को लेकर महाप्रबंधक के कार्यलय पहुंचे और प्रबंधन के साथ नियोजन को लेकर वार्ता की। वार्ता के बाद मृतक के पुत्र को प्रोविजनल नियोजन दिया गया।वही 90 दिनों के अंदर नियोजन से सम्बंधित सभी डॉक्यूमेंट जमा करने को कहा गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट