Date: 20/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टाटानगर खासम्हल मुख्य मार्ग पर चला रेलवे का बुलडोजर, 24 से अधिक तोड़ी गई अवैध दुकानें
 

2/19/2026 5:09:57 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur  :जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन से खासम्हल चौक  मुख्य मार्ग पर आज अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और रेल पथ निरीक्षक की निगरानी में आरपीएफ की टीम सुबह से बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनी दुकानों व कब्जों को हटाना शुरू किया। इस दौरान गोलपहाड़ी क्षेत्र सहित छोटे-बडे करीब 24 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के समय बड़ी संख्या मे  पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो ।गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने माइकिंग कर दुकानदारों को हटाने की सूचना दी थी। बावजूद इसके कई दुकानदारों ने दुकाने नही हटाई, जिसके बाद गुरुवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट