Date: 11/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शाहमीर तकिया के विशाल केशव ने लगाई गुहार, मारपीट और छिनतई करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
2/19/2026 5:09:57 PM IST
110
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया शहर के विष्णुपद थाना अंतर्गत शाहमीर तकिया मोहल्ले में 15 फरवरी को मारपीट और छिनतई की घटना में शामिल रहे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की गई है. इस संबंध में विष्णुपद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विशाल केशव ने मांग किया है, कि अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए. पुलिस -प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है. विशाल केशव ने कहा है कि बीते 15 फरवरी को जमीन विवाद से जुड़े मामले में बातचीत करने के लिए श्याम शर्मा ने अपने चांद चौरा रमण बगीचा आवास पर बुलाया था. हम लोग वहां पहुंचे तो वहां उपस्थित मिंटू शर्मा उर्फ नवलेश कुमार शर्मा कोच प्रखंड अंतर्गत मुखिया, विपुल शर्मा पिता श्याम शर्मा, श्याम शर्मा, श्याम शर्मा का बड़ा पुत्र एवं अन्य दस-बारह लोगों के द्वारा गाली गलौज करना शुरू कर दिया गया. इस दौरान आंसू राज पिता अशोक कुमार चांद चौरा द्वारा इसका विरोध किया गया, तो विपुल शर्मा के द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट की गई. इसका विरोध किया तो सब लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया और आंसू राज की उंगली तोड़ दी. विशाल केशव ने बताया कि इस बीच मैं जब बीच बचाव करने आया, तो मेरे साथ खड़ी एक महिला प्रियंका मांझी पिता राजकुमार मांझी को जाति सूचक शब्दों से उपयोग करते हुए थप्पड मारे. वही मेरे ऊपर भी हमला किया गया. विपुल कुमार ने हमारा सर फोड़ दिया, जिससे खून बहने लगा. साथ में मिंकु शर्मा भी हमला किया, जिससे मैं बेहोश हो गया. विशाल केशव ने बताया है कि मेरे गले में सोने का चैन था, उसे छीन लिया गया. प्रशासनिक महकमे में पहुंच की बात विपुल शर्मा बताता है और कहता है कि हमारा कोई कुछ नहीं कर पाएगा. विशाल केशव ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है, कि इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गिरफ्तारी हो. इस मामले को लेकर विष्णुपद थाना में कांड संख्या 79/26 दर्ज कराई गई है.
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
गालूडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा ,ओडिशा-झारखंड से चोरी हुई 3 बाइक के साथ सरगना हुआ गिरफ्तार
#
समिति सदस्य के बेटे की हत्या से मची सनसनी, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना घेराव की दी चेतावनी
#
टेल्को फायरिंग मामले में पुलिस ने दो को दबोचा ,देशी पिस्टल और जिन्दा गोली बरामद
#
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायत,कहा आम जनता के समस्याओं को सुनकर करे निदान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा