Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना
5/10/2026 12:13:32 PM IST
133
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
नई दिल्ली :
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सालों बाद तीन दशक का लंबा सफर तय कर लेंगी। बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अमीषा ने हाल ही में सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इंडस्ट्री की उन नई अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है, जो खुद को स्टार कहलवाती हैं।
अमीषा पटेल का ट्वीट
:
कहो ना... प्यार है और गदर फिल्मों की अभिनेत्री अमीषा पटेल अपने अभिनय के साथ-साथ बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। अब अमीषा का गुस्सा सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों द्वारा कराए जा रहे खुद के झूठे प्रचार पर फूटा है। उन्होंने इस मामले में हाल ही में एक के बाद एक एक्स पर किए कई पोस्ट में लिखा-
खुद को सुपरस्टार तभी कहो जब आपने कोई ऐसा काम किया हो जिसने इतिहास रचा हो और बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया हो। तब तक स्वयं को सुपरस्टार कहने के लिए पीआर (प्रचार) गेम्स खेलना बंद करो। माफ करना, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।
बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने आज तक अपने करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं की है, वे अपने आप को स्टार कह रही हैं। साल में 2 एवरेज फिल्में करने और कुछ शूटिंग सेट पर जाने से आप स्टार नहीं बन जाते। बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ रुपये वाली फिल्में करने वाली अधिकांश अभिनेत्रियां अपनी पीआर टीमों को खुद को नंबर एक और नंबर दो कहलाने के लिए मोटा पैसा भुगतान कर रही हैं। यह 2026 है, न कि 2000। आज 100 करोड़ कुछ भी नहीं है।
गदर 3 को लेकर बोलीं अमीषा :
इसके अलावा अमीषा पटेल ने उसी दिन अपने एक्स हैंडल पर सनी देओल स्टारर गदर 3 को लेकर भी ताजा अपडेट साझा किया और ट्वीट कर बताया- गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी। थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स आफिस पर 500 करोड़ बस कम से कम है। स्क्रिप्ट और भी बड़ी और धमाकेदार होगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT धमाका : इस हफ्ते आ रही हैं Drishyam 3, Sugar Season 2 और कई बड़ी रिलीज़
#
₹500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ! ऋषभ शेट्टी की The Pride of Bharat बनेगी 2 पार्ट्स में
#
आलिया भट्ट का बयान चर्चा में, फिल्म Alpha को लेकर बढ़ी उत्सुकता
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान
#
इन देशों में हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बनी नंबर 1
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म