Date: 28/02/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड के चतरा से अर्टिगा कार और टाटा नेक्सन में जा रही भारी मात्रा में शराब बिहार में हुई जब्त ,दो वाहन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
2/27/2026 11:39:07 AM IST
58
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
; बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच शेरघाटी के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो कारों से 875 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।मामला बहेरा थाना कांड संख्या 35/26 से जुड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के चतरा की ओर से एक अर्टिगा और एक टाटा नेक्सन में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-70 पर बहेरा थाना गेट के पास वाहन जांच के लिए नाका लगाया।जांच के दौरान दोनों संदिग्ध वाहन पहुंचे। पुलिस को देखते ही चालकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार और लाल बिहारी कुमार, दोनों झारखंड निवासी के रूप में हुई है। अर्टिगा कार से सैकड़ों कैन बीयर और व्हिस्की की बोतलें बरामद हुईं, जबकि टाटा नेक्सन से भी बड़ी मात्रा में रॉयल स्टैग व्हिस्की और बीयर जब्त की गई। कुल मिलाकर 875 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई है।बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि बिहार में शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री दंडनीय अपराध है, और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,एक घायल
#
बी.आर.एम. महिला कॉलेज में साइबर पुलिस की ओर से किया गया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
#
वार्ड नंबर 18 में दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में मुख्य आरोपी शिवम गिरफ्तार
#
बच्चा चोरी की अफवाह में चार महिलाओं की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया
#
108 लीटर बीयर के साथ मेयर का दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जख्मी ऑटो चालक राजा कुमार मामले ने पकड़ा तूल ,ऑटो चालकों का हड़ताल जारी ,ऑटो चालक संघ ने कहा ...
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का हुआ भव्य आयोजन ,कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से दर्शकों का जीता दिल
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी
#
वार्ड पार्षद का खुला खाता, वार्ड 30 से निर्मला देवी ने किया नामांकन