Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन,लगा चंद्रग्रहण,मंदिरों के कपाट बंद
3/3/2026 12:01:53 PM IST
200
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra :
चतरा सहित आसपास के क्षेत्रों में कल देर रात पारंपरिक विधि, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौराहों तक, निर्धारित शुभ मुहूर्त में लकड़ियों के ढेर में अग्नि प्रज्जवलित की गई। सनातनी समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका की परिक्रमा की और समस्त समाज के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए अन्न के रूप में चने के पौधे (झंगरी) और गेहूं की बालियां अग्नि को अर्पित कीं। अग्नि में पकाए गए इन अन्नों को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने के लिए सैकड़ों लोग अपने साथ घर भी ले गए। परंपरा के अनुसार, देर रात तक कई स्थानों पर लोग इस उत्सुकता में जुटे रहे कि होलिका का खंड किस दिशा में गिरता है, जिससे आने वाले समय के शकुन-अपशकुन का आकलन किया जाता है।
इधर आज चंद्र ग्रहण को देखते हुए मंदिरों के कपाट बंद रखे गए हैं। चंद्र ग्रहण में सूतक नौ घंटे पहले और सूर्य ग्रहण में बारह घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान मंदिरों में नियमित पूजा स्थगित कर दी जाती है ..और कपाट बंद कर दिए जाते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार सूतक काल में देवमूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए। आज चंद्रग्रहण के सूतक को लेकर सुबह से मंदिरों के कपाट बंद हैं।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
काश के फूलों के खिलते ही त्योहारों के मौसम के आगमन का संकेत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती