Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
होली पर्व को लेकर JSLPS की सखी मंडल ने तैयार किया हर्बल गुलाल
3/3/2026 6:54:58 PM IST
249
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद कोयलांचल होली के रंग में पूरी तरह रंगचुका है। वहीं, होली के रंगों में इस बार सेहत और पर्यावरण की खुशबू भी घुल रही है। दरअसल, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) से जुड़ी सखी मंडलों द्वारा तैयार किया गया हर्बल गुलाल जिला समाहरणालय और मॉल में खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह गुलाल पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया है।सखी मंडल की महिलाओं द्वारा बनाए गए इस गुलाल में अरारोट, चुकंदर (बीट), विभिन्न फूलों और हल्दी का उपयोग किया गया है। प्राकृतिक तत्वों से तैयार होने के कारण यह रंग त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित माना जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे त्वचा पर एलर्जी या जलन की आशंका नहीं रहती। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त गुलाल त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार इन रंगों से खुजली, रैशेज और संक्रमण जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। ऐसे में हर्बल गुलाल एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है। सखी मंडल की महिलाएं न केवल शुद्ध और सुरक्षित उत्पाद तैयार कर रही हैं, बल्कि इसके जरिए आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। होली के मौके पर इस हर्बल गुलाल की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आय में भी इजाफा हो रहा है पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार हर्बल गुलाल के प्रयोग की अपील भी की जा रही है, ताकि त्योहार की खुशियां बिना किसी नुकसान के मनाई जा सकें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद
#
महिलाओं की खरीदारी के लिए नया ठिकाना, ‘आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम’ का भव्य शुभारंभ
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज