Date: 28/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

होली पर यातायात पुलिस की अनोखी पहल , अबीर और गुलाल लगा ट्राफिक रुल फॉलो करने दिया सन्देश

3/4/2026 1:45:34 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :- मुंगेर मे यातयात पुलिस की टीम जब आज यातायात डीएसपी के नेतृत्व में मुंगेर शहर के भगत सिंह चौक पे पहुंची तो लोगों को लगा कि आज कई बाइक सवारों को चलान कटना तय है । पर उसी दौरान बिना हेलमेट पहने कई बाइक सवार जब वहां से गुजरे तो यातायात पुलिस के द्वारा उन्हें रोका गया । और डीएसपी प्रभात रंजन स्वयं उनके पास पहुंचे हाथों में चलान थमाने के बजाए गालों पे गुलाल लगा होली की बधाई दी और उसके बाद सड़क सुरक्षा को ले कई बातों को समझाते हुए ट्राफिक रुल फॉलो ,  करने हेलमेट पहन बाइक चलाने और शराब न पी कर बाइक चलाने जैसे मुद्दों को ले जागरूक भी किया । पुलिस की ऐसी होली देख लोगों भी दंग रह गए । और पुलिस की भीनी भीनी तारीफ करने लगे । वहीं इस मामले में प्रभात रंजन डीएसपी यातायात ने बताया कि शहर के 6 जगहों पे यातायात की टीम तैनात है । जहां असामाजिक तत्वों पे नजर रखी जा रहि है साथ ही होली भी मनाया जा रहा है। सभी को गुलाल लगा उन्हें यातायात और ट्राफिक रुल को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही कहा कि पूरे मुंगेर वासियों को यातायात पुलिस के द्वारा होली की बधाई ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट