Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गैस सिलेंडर की किल्लत से मिडिल स्कूल ऊंटा में रुका मध्याह्न भोजन !
3/14/2026 4:19:49 PM IST
165
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद शहर के मिडिल स्कूल ऊंटा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में घोर दिक्कतें आने लगी । ऐसी स्थिति में विभागीय निर्देश के अनुसार विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रसोइयों से ईंट का अस्थायी चूल्हा तैयार कराया जा रहा है, ताकि बच्चों के लिए बनने वाला भोजन किसी भी हालत में बाधित न हो। बताया जाता है कि विद्यालय में पिछले कुछ समय से गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके कारण रसोइयों को मध्याह्न भोजन तैयार करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अस्थायी तौर पर ईंट का चूल्हा बनाकर भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है। विद्यालय परिसर में रसोइयों की मदद से ईंटों को जोड़कर चूल्हा तैयार किया जा रहा है, जिस पर बच्चों के लिए भोजन बनाया जाएगा। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होने दिया जाएगा और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ईट का चूल्हा बन जाने को बाद मध्यान भोजन में परेशानी नहीं होने की उम्मीद है विद्यालय के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की वजह से यह वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार रसोइयों से ईंट का चूल्हा बनवाया जा रहा है, ताकि समय पर बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जा सके और योजना सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य होगी, विद्यालय में फिर से गैस चूल्हे पर ही भोजन बनाना शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, जिससे मध्याह्न भोजन योजना का लाभ विद्यार्थियों को लगातार मिलता रहे।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील
#
बर्खास्त जीविका दीदी ने की बहाली की मांग, आमरण अनशन किया शुरू
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़