Jahanabad :- जहानाबाद में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में और जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक सम्मान समारोह सह सोलर मेला का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जहानाबाद की ओर से उपभोक्ताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। अब्दुलबारी नगर भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में कई उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। जि्समें सौर ऊर्जा अपना कर अपने विद्युत विपत्र को शून्य करने वाले 28 उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें तीन उपभोक्ताओं को विशेष सम्मान देते हुए उपहार भेंट की गई। साथ ही विद्युत विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया एवं तीन पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को विशेष सम्मान के रूप में उपहार भेट की गई।जिला पदाधिकारी अंलकता पांडे इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली लगाई जा रही है, जिसमें बीपीएल परिवारों को मुफ्त और एपीएल परिवारों को कुछ शुल्क लेकर यह सुविधा दी जा रही है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योजना का प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा अपनाएं और बिजली का उपयोग करें। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। बढ़ती बिजली खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए सौर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही है, जिसे आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान दिया कार्यक्रम में विशेषज्ञ सोलर सिस्टम की स्थापना, रखरखाव, लागत, सब्सिडी और इसके दीर्घकालिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया, ताकि लोग बिना किसी भ्रम के इस योजना से जुड़ सकें। सोलर मेले के दौरान विभिन्न कंपनियों और एजेंसियों के स्टॉल भी लगाए गये थे। यहां सोलर पैनल, इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य उपकरणों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ता सीधे विशेषज्ञों से बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकेंगे। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने जिले के सभी उपभोक्ताओं और आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।कोलयांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट।
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़