Date: 20/03/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......

3/20/2026 4:35:04 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jahanabad :- जहानाबाद में अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने  के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई कार्रवाई में 119 फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी 24 घंटे में की गई है इस गिरफ्तारी में सात हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त हैं जबकि लूट चोरी एवं आर्म्स एक्ट के साथ-साथ एससी एसटी एक्ट के भी फरार अभियुक्त शामिल हैं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि लगातार फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छानबीन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में किया जा रहा है छापामारी के दौरान भारी पैमाने पर नशा के कारोबारी की भी गिरफ्तारी किए गए हैं इतना ही नहीं अपहरण के मामले में फरार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार भी  किया गया है 119 लोगों के गिरफ्तारी में कई संगीन मामले के फरार अभियुक्त हैं कई लोगों ने पुलिस के दबाव में कोर्ट में समर्पण कर दिया एसपी ने कहा है कि अपराधियों के धर पकड़ का काम पुलिस के द्वारा तेज कर दी गई है प्रशासनिक सुधार को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान से फरार अभियुक्तों के बीच हड़कंप मजा हुआ है पुलिस की लगातार सक्रियता से अपराधियों में भाई का माहौल है पुलिस सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान भी जोर- शोर से चला रही है  एसपी ने कहा है कि समय रहते अपराधी सचेत हो जाए नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी | कोलयांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट।