Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किन्नर समाज ने श्रद्धा के साथ मनाया चैती छठ महापर्व
3/25/2026 12:41:42 PM IST
174
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ इस वर्ष धनबाद जिले में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर किन्नर समाज की सक्रिय भागीदारी ने पर्व की गरिमा को और भी बढ़ा दिया है। किन्नर समुदाय के कई सदस्यों ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना की। चैती छठ के तीसरे और चौथे दिन न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी स्थित कृत्रिम छठ घाट पर किन्नर समाज ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पारंपरिक गीतों और नृत्य के माध्यम से उन्होंने अपनी आस्था व्यक्त की और समाज में सुख-समृद्धि, शांति और समानता की कामना की। इस अवसर पर व्रती विभा किन्नर और काजल किन्नर ने बताया कि वे पूरी निष्ठा के साथ छठ व्रत कर रही हैं और छठी मईया से धनबाद की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रही हैं। अन्य व्रतियों जैसे रेखा और निर्मला ने भी कहा कि वे इस पर्व के माध्यम से समाज और देश के कल्याण की कामना करती हैं। किन्नर समाज की इस पहल ने सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया है। आज सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया गया। यह आयोजन आस्था, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत