Date: 25/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बैंक मैनेजर के  बंद घर पर चोरो कि हाथ कि सफाई ,चोरी का टेक्निक देख पुलिस के उड़े होश ,छनबिनकी शुरू 

3/25/2026 12:41:42 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमोद नगर, जूही रोड में चोरों ने बैंक मैनेजर के एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि  पंजाब नेशनल बैंक के बैंक मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा के पत्नी और बेटी  करीब दो हफ्ते पहले पंजाब गई हुई हैं और गोविंद चंद्र हांसदा वर्तमान में मेदनीपुर में पदस्थापित हैं। घर के किसी सदस्य को न होने के कारण घर बंद था। घर की देखरेख के लिए काम करने वाली महिला बसंती पात्रों उनके घर पर काम करने के लिए रखा गया था। आज सुबह जब बसंती पात्रों घर की साफ -सफाई के लिए पहुंचीं और दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर अलमारी और अन्य सामान टूटे-बिखरे पड़े थे, जिससे साफ था कि चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद बसंती पात्रों ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने घर के मालिक गोविंद चंद्र हांसदा को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने परसुडीह थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।घटना की सूचना पाकर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। और आस पास के सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है फिलहाल चोरी में हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट