Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त ने जिलेवासियों को दीं रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
3/26/2026 6:56:51 PM IST
275
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
जामताड़ा में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बलों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा आदि मौजूद रहे। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च जिला नियंत्रण कक्ष से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, जामताड़ा बाजार होते हुए इंदिरा चौक, बस स्टैंड होते हुए यज्ञ मैदान, जामताड़ा में समाप्त हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने सभी जिलेवासियों को रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन जामताड़ा रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई है। इसी के आलोक में आज जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है, अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील कर कहा कि जिलेवासी रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया जिसका उद्देश्य है कि शांतिपूर्ण ढंग से लोग रामनवमी को मनाएं। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि प्रशासन आपके साथ है, भयमुक्त वातावरण में त्यौहार मनाएं साथ ही उन्होंने सभी को पर्व के अवसर पर अग्रिम बधाई भी दी।
कोलयांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्तिरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
काश के फूलों के खिलते ही त्योहारों के मौसम के आगमन का संकेत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती