Date: 27/03/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रेन मैनेजर की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत,रेल महकमे में मचा हड़कंप 

3/27/2026 1:00:28 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad  :नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर (गार्ड) 42 वर्षीय दीपक कुमार पासवान की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई, जिससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल रेलवे चिकित्सक को बुलाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रेल थाना के सहायक उपनिरीक्षक एस. मुंडा तथा आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक सुभाष यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गए। मृतक गया जिले के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी प्रीति देवी अपने स्वजनों के साथ सुबह दीक्षाभूमि एक्सप्रेस से गोमो पहुंचीं।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क