Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वास्थ्य मंत्री का अखाड़ा में अद्भुत प्रदर्शन
3/27/2026 5:32:21 PM IST
364
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: जामताड़ा में रामनवमी के पावन अवसर पर जिले भर में श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, वहीं विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा पारंपरिक प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया गया। घर-घर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान राम की पूजा-अर्चना की और महावीर पताका फहराकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही अखाड़ा समितियों ने पूजा के उपरांत गाजे बाजे के साथ महावीर जुलूस निकालते हुए पारंपरिक लाठी-डंडा खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद तथा एसपी राजकुमार मेहता शामिल हुए। अखाड़ा समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।डॉक्टर इरफान अंसारी ने भी पारंपरिक अंदाज में लाठी-डंडा खेलकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रामनवमी खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है और यह त्योहार सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिल-जुलकर इस पर्व को मनाएं, अखाड़ा में भाग लें और आपसी नफरत को भूलकर भाईचारे का संदेश दें।पूरे जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी का पर्व धूमधाम मनाई जा रही है।
कोलयांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
काश के फूलों के खिलते ही त्योहारों के मौसम के आगमन का संकेत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार